Press "Enter" to skip to content

जिला योगा संघ के उपाध्यक्ष पद पर विवेकवर्धन शर्मा हुए नियुक्त | SHIVPURI NEWS

 
शिवपुरी-जिला युवा संघ द्वारा बीते रोज संघ की बैठक आयोजित कर जिला योगा संघ के उपाध्यक्ष पद पर विवेक वर्धन शर्मा को नियुक्त किया गया। इस दौरान अपनी नियुक्ति पर विवेक वर्धन शर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य योगा को घर.घर में पहुंचाना है जनमानस योगा को केवल खेल के रूप में ही ना ले अपितु स्वास्थ्य के लिए भी योगा की कितनी आवश्यकता है उस महत्व को समझें। इस अवसर पर जिला सचिव राहिल खान ने  बताया कि आगामी ब्लॉक स्तरीय स्कूल शिक्षा टूर्नामेंट हेतु अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें भाग ले। इस अवसर पर जिला युवा संघ कोषाध्यक्ष विदेश, सचिव रवि कुमार, सदस्य शुभांगी पाठक, आस्था झा, हर्षिता शर्मा, नैंसी राठौर उपस्थित रहे। विवेक  वर्धन शर्मा को जिला योगा संघ का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने बधाइयां दी हैं। बधाई देने वालों में तरुण अग्रवाल, साहब सिंह कुशवाह, डॉक्टर अतुल भार्गव, संदीप वशिष्ठ, संजीव पांडे,  उमेश करारे, बृजेंद्र भार्गव(कुल्लू), रवि पाराशर, हितेंद्र डांडे प्रमुख है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!