Press "Enter" to skip to content

शिक्षक नेे सुलह कराने बुलाया महिला को, कर दिया दुष्कर्म | Shivpuri News

शिवपुरी। पति-पत्नी के बची झगड़ा हो गया जिसे सुलझाने के लिए मकान मालिक बीच में आ गया। दंपति को हॉस्टल में बुला लिया। शिक्षक ने महिला के पति को शराब लेने भेज दिया और मौका पाकर महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
35 साल की महिला और उसका पति दिनारा में शिक्षक अखिलेश गुप्ता के मकान में किराए से रहते हैं। दोनों के बीच शु़क्रवार को झगड़ा हो गया। झगड़े को सुलझाने के लिए शिक्षक अखिलेश ने फोन करके समझौता कराने की बात कही। फोन करके दोनों को हॉस्टल बुलवा लिया। जहां पति को शराब लाने के लिए भेज दिया। वहीं मौका पाकर हॉस्टल में अकेली महिला साथ दुष्कर्म कर दिया। इसी दौरान महिला का बेटा आ पहुंचा। महिला ने पति के संग दिनारा थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक अखिलेश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। आरोपी शिक्षक ढांड गांव के प्राइमरी स्कूल में पदस्थ है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!