Press "Enter" to skip to content

गलत साइड जा रहे ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर, पांच लोग घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के कलोथरा फाटक एबी रोड के पास गलत साइड में जा रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सतनवाड़ा अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया, जहां से सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर शिवपुरी जिला अस्पताल के लिए रेफर दिया।

42 वर्षीय फरियादी महेश शर्मा पुत्र पुरुषोत्तम दास शर्मा निवासी दही मंडी थाना हुजरात कोतवाली ग्वालियर के परिवार के लोग सत्या शर्मा, किशन शर्मा, संगीता शर्मा, मंजू शर्मा, साक्षी शर्मा उर्फ रानो शर्मा रविवार को दूसरी कार में सवार होकर शिवपुरी शादी समारोह में शामिल होने के लिए शिवपुरी आ रहे थे। एबी रोड स्थित कलोथरा फाटक के पास पहुंचते ही गलत साइड में सामने की ओर से आ रहे नीले रंग के अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही बररते हुए कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में सभी लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सतनवाड़ा अस्पताल भिजवाया। घायलों को शिवपुरी जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर नीले रंग के अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!