Press "Enter" to skip to content

बंद नलजल योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करें | Shivpuri News

प्रमुख अभियंता ने अधिकारियों को दिए निर्देश
शिवपुरी।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता श्री सीएम संकुले ने शिवपुरी जिले की पेयजल की समीक्षा करते हुए सभी सभी सहायक यंत्रियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण अंचल की ऐसी नलजल योजनाओं जिनमें पर्याप्त पानी है, लेकिन किसी कारण से बंद है, उन नलजल योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर चालू करने की कार्यवाही करें। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े। 
श्री संकुले ने शिवपुरी नगर की सीवर परियोजना के कार्यों का निरीक्षण उपरांत कार्यपालन यंत्री लोकसभा स्वास्थ्य यांत्रिकी शिवपुरी को निर्देश दिए कि सीवर परियोजना का कार्य शीघ्र पूर्ण हो, इसके लिए ठेकेदार अतिरिक्त मशीनों की व्यवस्था करें। अगर कहीं ब्लास्टिंग की आवश्यकता होने पर कलेक्टर से समन्वय कर अनुमति प्राप्त करें। प्रमुख अभियंता ने बैठक के दौरान सभी सहायक यंत्रियों से हेण्डपंपों के संधारण एवं नलजल योजनाओं की उपखण्डवार समीक्षा भी की। 
बैठक में लोकसभा स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ग्वालियर के मुख्य अभियंता, श्री एस.के.अंधवान, अधीक्षण यंत्री श्री अजय श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री श्री एस.एल.बाथम, सहायक यंत्री श्री अनमोल कोछड़, सहायक यंत्री श्री एस.के.पंचरतन, सहायक यंत्री श्री आर.बी.गर्ग, सहायक यंत्री ए.के.चतुर्वेदी, सहायक यंत्री एस.आर.पाटीदार सहित उपयंत्री एवं जिला सलाहकार उपस्थित थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!