Press "Enter" to skip to content

भीम आर्मी ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर की चौराहे पर प्रतिमा लगाने हेतु डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | Shivpuri News

शिवपुरी। राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच मध्यप्रदेश और भीम आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।जिसमें गुजरात विधायक जिग्नेश मेवानी के द्वारा विधानसभा सदन में दलितों, पिछड़ों की आवाज उठाने पर तथा उनकी बात को अनसुना कर तीन दिन का विधानसभा सत्र से निष्कासित कर दिया और उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की साज़िश रची जा रही है और सड़क पर आंदोलन करने पर भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद को अपराधिक दृष्टि कोण रखतें हुए महिनों तक उन्हें जेल में रखना संविधान अनुसार अपनी बात रखने पर भी जेल में डाल देना तथा नागरिकता संशोधन बिल में अल्पसंख्यक समुदाय को प्राथमिकता देना। एनसीआर और सीएबी बिल का हम पूर्ण तरीके से खण्डन करते हैं और शिवपुरी के एक चौराहे पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की एक विशाल प्रतिमा लगाई जाएं और उस चौराहे का नाम डॉ भीमराव अम्बेडकर के नाम रखा जाएं राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के प्रदेश संयोजक एवं दलित युवा नेता सुधीर कोड़े ने बताया कि देश में दलितों पिछड़ों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में यह हमारा ज्ञापन है युवा नेता कोड़े ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और संविधान को समाप्त करने की साज़िश रची जा रही है हमारे नेताओं को विधानपरिषद में से निष्कासित किया जा रहा है यह सरासर अन्याय किया जा रहा है हमारे दलित नेताओं पर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है वही युवा नेता संजय खेमरिया ने कहा कि भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद को अपराधिक दृष्टि कोण से देखते हैं और उन्हें कभी भी जेल में बंद कर दिया जाता है ज्ञापन में माननीय महामहिम से निवेदन किया गया है कि हमारी मांगों को पूर्ण रूप से विचार कर अति शीघ्र ही निराकरण करने की कृपा करें इस दौरान राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के प्रदेश संयोजक एवं युवा नेता सुधीर कोड़े, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सोलंकी, भीम आर्मी पोहरी विधानसभा अध्यक्ष सिददम खेमरिया, संजय खेमरिया संदीप राजोरिया  धर्मवीर सुमन  अरविंद केजरीवाल बाल्मीकि महापंचायत अध्यक्ष रवि कुमार बल्लू, दानवीर जाटव आदि लोग मौजूद थे
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!