Press "Enter" to skip to content

फ़्रॉड ने लगाया फोन, क्यूआर कोड पूछा और खाते हो गया साफ / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के टोंगरा रोड पर रहने वाले एक युवक ने अपने साथ हुई ठगी का केस दर्ज करवाया है। युवक राघवेंद्रसिंह लोधी ने बताया कि वह अपने मोबाइल में गूगल पे का उपयोग करता है और उसका खाता स्टेट बैंक गुरूद्वारा शाखा शिवपुरी में है। राघवेंद्र के अनुसार 15 मई 19 को उसके मोबाइल पर फोन आया कि हम स्टेट बैंक से बोल रहे हैं और आपका खाता बंद होने वाला है चालू रखने के लिए मोबाइल पर आए क्यूआर कोड को बता दीजिए। जिस पर वह ठगों की बातों में आ गया और क्यूआर कोड बत दिया। क्यूआर कोड बताते ही अकाउंट से 23 हजार रुपए निकल गए। जिस पर उसने फिर उसी नंबर पर फोन लागाया तो किसी ने नहीं उठाया। जिस पर वह थाने गया और मामले में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में 420 का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!