Press "Enter" to skip to content

अबैध शराब : अबैध शराब लेकर जा रहे आरोपी गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस ने पकडी 40450 की अबैध शराव

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल ने समस्त थाना प्रभारियो को अबैध शराव रखने वाले एवं उसका परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ शक्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये है जिसके परिणामस्वरूप  थाना तेन्दुआ पिछोर कोलारस रन्नौद दिनारा पोहरी सुभाषपुरा ने अबैध शराब की कार्यवाही करते हुये कुल 40450 की अबैध शराव एवं एक बुलेरो वाहन कीमती 4 लाख कुल मश्रुका 440450 रु, का जप्त कर आवकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई ।

दिनांक 15.06.19 को थाना प्रभारी तेन्दुआ को मुखविर व्दारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम राजगढ मे एक व्यक्ति अबैध शराव बैच रहा है सूचना पर थाना प्रभारी व्दारा वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन मे पुलिस टीम बनाकर मुखविर व्दारा बताये स्थान पर रबाना किया पुलिस टीम व्दारा एक आरोपी को दो कैनों मे साथ भट्टी की कच्ची शराव 60 लीटर कीमत 6 हजार रु. के साथ पकडा नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम रंजीत पुत्र केवल सिंह सरदार उम्र 36 साल नि. ग्राम राजगढ थाना तेन्दुआ का होना बताया उक्त आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) की कार्यवाही की गई ।
इसी क्रम मे थाना पिछोर मे मुखविर व्दारा सूचना प्राप्त हुई की भौंती तरफ से एक बुलेरो अबैध शराव परिवहन करते हुये पिछोर तरफ आ रही है । सूचना पर से वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन मे पुलिस टीम बनाकर भौंती पिछोर रोड बदरवास क्रेशर के पास वाहन चैकिंग शुरु की गई कुछ देर वाद एक बुलेरो वाहन क्रं. यू पी 93 ए सी 6292 आता दिखा जिसे रोकर तालासी तो 7 पैटी देशी प्लेन मदिरा (63 लीटर ) व दो पैटी बियर कुल कीमत लगभग 25300 रु. की मिली । आरोपी चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम भानू पुत्र हरी लोधी नि. ग्राम टीला थाना करैरा का होना बताया उक्त शराब व वाहन कीमती करीबन 4 लाख को जप्त कर आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट धारा 34(2) की कार्यवाही की गई ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!