Press "Enter" to skip to content

नेकी: ऑटो में महिला का मोबाइल गिरा ,ऑटो चालक ने वापस कर दिया ईमानदारी का परिचय | Shivpuri News

शिवपुरी। अभी अभी खबर जिले के यातायात थाने से आ रही हैं जहाँ एक ऑटो चालक ने अपनी ऑटो में गिरे एक महिला के मोबाइल को उनको सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार ऑटो चालक ने बताया कि काल रात 8 बजे के आसपास मेने रेलवे स्टेशन से एक महिला सवारी को माधव चोक चौराहे तक बैठाया था उसके बाद मेने महिला को माधव चौक छोड़ दिया था। रात को जब में घर पहुँचा तो मैने ऑटो की सीट ऊपर की तो मुझे सीट के नीचे मोबाइल पड़ा हुआ मिला जिसके बाद उस मोबाइल पर फ़ोन आया। और मैने बताया कि ये मोबाइल ऑटो में गिर गया था। जो कि मेरे पास हैं। ऑटो चालक मोहम्मद नसीन जो कि भारतीय मजदूर संघ ऑटो रिक्सास यूनियन में बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हैं। यूनिक नंबर 4 हैं। ऑटो चालक ने आज यातायात थाने आकर निशा बैमटे निवासी इंद्रा कॉलोनी के परिजनों को मोबाइल सुपुर्द किया एवं मोबाइल मिल जाने की खुशी में महिला के परिजनों ने चालक को मिठाई का डिब्बा दिया एवं यातयात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने उक्त ऑटो चालक का सम्मान किया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!