
शिवपुरी। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता रामहेत जाटव, भाई रवि कुमार जाटव और उसकी पत्नी आशा के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस को अपने बयान में आशा ने बताया कि इन तीनों ने पत्ती के लेनदेन में फसाकर महेश को पैसे दिला दिए थे। महेश ने आशा के जेवर बेचकर उक्त तीनों का पैसा लौटा दिया था। फिर भी तीनों घर जाकर पैसे देने का दबाव बना रहे थे।
रवि ने कहा कि उसके भाई की मौत के बावजूद सूदखोर घर पर पैसे मांगने पहुंच गए। उसे लगातार धमकाते थे। इसके डर के कारण वह घर में ही कैद रहता था। लगातार हर तीन दिन में रानू और उसके साथी घर पर जाते थे। धमकाते थे, पत्ती के पैसे टॉप्स और पायल बेचकर चुकाने के बाद भी 10-12 हजार देने थे, लेकिन यह लोग 1 लाख 20 हजार मांग रहे थे।
23 तारीख थी डेडलाइन, वरना जान से मार देंगे
बयानों में पुलिस को म्रतक के पिता और भाई ने बताया कि तीनों ने धमकी दी थी कि 23 नंवबर 2019 तक यदि 1 लाख 20 हजार नहीं लौटाए तो जान से मार डालेंगे। पुलिस ने पैसे देने का अनावश्यक दबाव तथा धमकी देकर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।






Be First to Comment