शिवपुरी। जिले में रोजगार मेला के माध्यम से कई लोगों को रोजगार मिला है जिन्हें रोजगार उत्सव कार्यक्रम में ऑफर लेटर भी दिए गए हैं। रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार पाने वालों में हर्षवर्धिनी सिसौदिया का भी नाम शामिल है।
आज हर्षवर्धिनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाद किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। हर्षवर्धिनी ने भी रोजगार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। परिवार में वह तीन बहन व एक भाई है। उन्होंने अर्थशास्त्र विषय में एम ए किया है और वह प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रही हैं।






Be First to Comment