Press "Enter" to skip to content

पैसेंजरों की जरूरतों पर निर्भर नई ट्रेन चलाना : जीएम शैलेंद्र कुमार / Shivpuri News

जीएम ने किया शिवपुरी रेलवे स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण

 

शिवपुरी। शुक्रवार को पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को ग्वालियर-गुना रेल खंड का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उनके साथ मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक भोपाल के अन्य लोगों की टीम मौजूद थी। शैलेंद्र कुमारसिंह ने बताया कि नई ट्रेन चलाना पैसेंजरों की जरूरतों के मुताबिक होता हैै। यदि पैसेंजरों की संख्या अधिक होती है तो उस अनुसार नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया जाता है। सिर्फ चलाने के लिए गाड़ी नहीं चला सकते हैं। 

 

उन्होंने कहा कि पहले इस र्टेक पर रेल 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली थी। अब नया इलेक्ट्रिक ट्रेक बनने से गाड़ी की रफ्तार बढ़कर 130 किमी प्रति घंटा हो गई है। इससे अब दो स्टेशनों के बीच की दूरी कम समय में तय की जा सकेगी। जीएम ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान रेल खंड पर स्थित समपार फाटकों, रेल पुलों, रेल पथों, संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े संसाधनों, ओएचई लाइन, संबद्ध उपकरण, सिग्नल प्रणाली आदि का सघन निरीक्षण कर उनकी कार्य क्षमता को परखा। इसके साथ ही उन्होंने पनिहार और शिवपुरी स्टेशन पर यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं प्लेटफॉर्मों, यात्री प्रतीक्षालयों, आरक्षण/बुकिंग कार्यालयों, सरकुलेटिंग एरिया आदि का सघन निरीक्षण कर साफ सफाई एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

अभी स्वीकृत नहीं हुआ है रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज 

पोहरी रोड पर बने रेलवे क्रॉसिंग के कारण हर दिन यहां पर जाम की िस्थति निर्मित होती है। यहां पर ओवर ब्रिज बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा ने प्रस्ताव भी तैयार किया है। इस पर रेलवे जीएम का कहना है कि अभी ओवर ब्रिज का प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ है। वह अभी प्रोसेस में है। हम इसे दिखवाते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!