
शिवपुरी। खबर जिले के माधव चौक चौराहे की हैं जहाँ यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव शहर के मुख्य चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे तभी एक बाइक पर एक पिता अपने चार बच्चों के साथ सवार होकर गुजर रहे थे। ऐसी हालत देख रणवीर सिंह यादव ने बाइक को रोका और समझाया कि बच्चों पर तो रहम करो। बाइक सवार ने अपने दो बच्चे आगे ओर दो बच्चे पीछे बिठा रखे थे। रणवीर सिंह यादव ने बाइक सवार से पूछा कि ऐसे क्यों घुमा रहे हो तब जवाब आया कि बच्चों को जूस पिलाने आया हूँ। इस बात पर रणवीर सिंह यादव ने बच्चों को जूस पिलाया ओर टैक्सी कराकर बच्चों को सही सलामत वापस भेजा। एवं बाइक चालक को समझाया बाइक चालक बोला आज के बाद ऐसी गलती नही होगी जिससे बच्चों की जिंदगी पर खतरा आये।






Be First to Comment