Press "Enter" to skip to content

लूट तथा चोरी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार, माल किया बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन एवं एएसपी प्रवीण भूरिया एवं एसडीओपी करैरा जीडी शर्मा के निर्देशन मे बीते रोज दिनारा थाना प्रभारी रिपुदमनसिंह राजावत एवं पुलिस टीम को करीब दो वर्ष पुरानी लूट, लूट का प्रयास एवं चोरी के एक मामले मे बड़ी सफलता मिली जिसमे लूटा गया मोबाइल एवं लूट मे प्रयोग की गई पल्सर मोटर सायकल बिना नंबर की जप्त की गई तथा दो आरोपियों को जो जिला बरैली के रहने बाले है को मुखविर की सूचना एवं सतत पतारसी के प्रयासों के परिणास्वरुप धर दबोचां।

 

यह अपराध थाना दिनारा मे अपराध क्रं. 107/2019 धारा 392 ताहि. 11,13 एमपीडीपी के एक्ट पर दर्ज था लूट के प्रयास के एक अन्य मामले अपराध क्रं. 89/2019 धारा 393 ताहि. एवं अपराध क्रं. 11/2020 धारा 457, 380 ताहि. के तीन आरोपीगणों जिनमे दो आरोपी जिला झांसी के निवासी तथा एक आरोपी ग्राम टोरिया थाना करैरा का निवासी है। इन अपराधों मे भी सघन एवं सतत पतारसी व थाना दिनारा टीम के प्रयासों से सफलता मिलना संभव हुआ चोरी के इस मामले मे चोरी गये तीन मोबाइल फोन तथा चोरी एवं लूट मे प्रयोग की गई। मोटर सायकल यामाह आर एफ जेड यूपी 93 डब्ल्यू 9958 को जप्त कर लिया गया है आरोपीगण दीगर प्रांत सीमावर्ती जिले झांसी से आकर लूट पाट एवं चोरी की बारदातों को अपने टोरिया निवासी साथी की मदद से अंजाम देते थे जिन्हे मुखबिर की सूचना पर से दबोच लिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!