Press "Enter" to skip to content

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन द्वारा की गई संठगनात्मक नियुक्तियां / Shivpuri News

 

लगातार संगठन को गतिमान बनाने अधिक से अधिक महिलाओं को जोडऩे का कार्य जारी
शिवपुरी-महिलाओं के साथ महिला कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य लगातार कई दिनों से महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के द्वारा मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, संगठन की महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माण्डवी चौहान, पूर्व मंत्री एवं विधायक पिछोर के.पी. सिंह कक्काजू व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा के निर्देशन में संगठन विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर से महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियां की गई जिसमें वह स्वयं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची और उन्हें कांग्रेंस संगठन से जोड़कर आगामी समय में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों में महती जिम्मेदारी दी गई ताकि कांग्रेस पार्टी के द्वारा नपाध्यक्ष और नपा में अधिक से अधिक पार्षद कांग्रेस पार्टी के विजयी हो सके। इस दौरान की गई नियुक्तियों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के द्वारा सर्वप्रथम वार्ड क्रं्र.7 में पहुंची यहां निवृत्तमान पार्षद श्रीमती ज्योति पत्नि भोलू ध्यााकड़ को को जोड़ा गया, इसके साथ ही वार्ड क्रं.2 की अध्यक्ष हेमलता कुशवाह को बनाया गया जबकि कैलाशी आदिवासी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया, वार्ड क्रं्र.18 में पहुंचकर यहां राजकुमारी शर्मा को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया गया, वहीं वार्ड क्रं.39 में मेनका सिंह को जिला महामंत्री, वार्ड क्रं.34 में शशि शर्मा पत्नि आशीष शर्मा को भी जिला संगठन में स्थान दिया गया। वहीं रितिका राठी को जिला आईटीसेल महिला अध्यक्ष कार्यालय नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उनके साथ किरण गोयल व पुष्प बैस आदि सहित अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहीं।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!