Press "Enter" to skip to content

नकली शराब पकड़े जाने के बाद सुभाषपुरा थाना प्रभारी छारी सस्पेंड / Shivpuri News

िशवपुरी। बैराड़ थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले ईंट भट्टे से नकली शराब बरामद की थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने बुधवार को सुभाषपुरा थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर एसडीओपी को मामले की जांच सौंप दी है।

बैराड़ थाना पुलिस ने चेकिंग में अवैध शराब परिवहन करते हुए एक युवक को पकड़ा था। पुलिस उसे साथ लेकर भवेड़ गांव पहुंच गई। यहां ईंट भट्टे पर आबकारी गोदामों की तर्ज पर नकली शराब बनाकर क्षेत्र में खपाई जा रही थी । मामले के खुलासे के बाद पता चला कि भवेड़ में जहां शराब बन रही थी, दरअसल वह सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में आता है।

नकली शराब बनाने के मामले में सुभाषपुरा थाना पुलिस अनभिज्ञ क्यों बनी रही। इसे लेकर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बुधवार को सुभाषपुरा थाना प्रभारी अरविंद छारी को निलंबित कर दिया है। एसआई मनीष जादौन को सुभाषपुरा थाने का प्रभार सौंप दिया है। मामले की जांच एसडीओपी सुधीरसिंह कुशवाह को सौंप दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!