Press "Enter" to skip to content

मानव वेलफेयर सोसायटी के सदस्य अमित का जन्म दिन मनाकर किया सेवा कार्य | Shivpuri News

शिवपुरी। मानव वेलफेयर सोसायटी के सदस्य अमित सहगहल टिक्कू का जन्म दिन गांधी पार्क के पास स्थित शीतल जल प्याऊ पर मनाया गया यहां श्री सहगल का सभी संस्था के सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर जोशीला स्वागत किया। तत्पश्चात के उनके जन्म दिवस के अवसर पर शीतल प्याऊ पर मठे (छांछ) का वितरण भी किया गया। श्री सहगल ने कहा कि मुझे आज बहुत बड़ी प्रसन्नता हो रही हैं कि मेरे जन्म दिवस के अवसर पर संस्था के सभी सदस्यों ने इस भीषण गर्मी में लोगों शीतलता देने के उद्देश्य से मठे का वितरण किया जा रहा हैं। क्योंकि जहां शीतलता होती वहीं से खुशियां प्रारंभ हो जाती हैं। साथ खुशी एवं सदभाव का त्यौहार ईद उल फितर की शुभकामनायें शीतल पेय पिलाकर दी। इस अवसर पर संस्था के राजेश ठाकुर, संतोष शिवहरे, अनुराग जैन, राजेन्द्र राठौर, रामेश्वर राठौर, अतुल सिंह, रवि तिवारी, राजीव भाटिया, वीपी पटेरिया, टानू राजौरिया, विवेक श्रीवास्तव, योगेन्द्र सिंह तोमर, नीलेश सिकरवार, हरिओम गोयल, नितिन गोयल, बंटी भाई, प्रमोद शर्मा, हरवीर सिंह चौहान, अरूण शर्मा, सतेन्द्र धाकड़, ललित सैन, राम गुप्ता, लालू शर्मा, दीपेन्द्र चौहान, राजकुमार शर्मा, नरेन्द्र शर्मा आदि लोग उपस्थित थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!