
शिवपुरी। लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की एनसीसी इकाई के केडेटों द्वारा मतदान करने की शपथ ली गई।
महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के अधिकारी ले. गजेन्द्र कुमार सक्सैना द्वारा केडेटों को अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ दिलाई गई तथा स्वीप प्लान के अंतर्गत नगरवासियों को अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए केडेटों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं लगभग एक सैकड़ा केडेट उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम 35 बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित किया गया था।






Be First to Comment