
शिवपुरी- पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आईटीबीपी संस्थान के डीआईजी आर.के.शाह के निर्देशन में शहर सहित दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में भी सिग्नल टे्रनिंग स्कूल आईटीबपी द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में गत दिवस संस्थान द्वारा गोद लिए दूरस्थ ग्रामीण अंचल के ग्राम रामपुरा में आईटीबीपी बल पौधरोपण करने पहुंचा। यहां संस्थान द्वारा गोद लिए गए गा्रम रामपुरा में संस्थान के कमाण्डेट एम.ए.बेग के मार्गदर्शन में उप सेनानी संज कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक संजीव टी.एम., निरीक्षक प्रेम सिंह, उपनिरीक्षक जोगेन्द्र सिंह मलिक के साथ लगभग 50 कर्मियों ने रामपुरा गांव के आसपास वृक्षरोपण किया। ग्रामवासियों को वृक्षारोपण के फायदे की जानकारी दी तथा इस वृक्षारोपण की खास बात यह रही कि विकलांग बच्चे जगत सिंह द्वारा भी कई पौधों का रोपण ग्रामवासियों के साथ मिलकर किया गया। रामपुरा गांव में उपस्थित सभी ग्रामवासियों एवं उनके परिवारों ने पौधों की देख-रेख की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली जिससे कि पौधे जीवित एवं सुरक्षित रूप में परिवर्तित हो सके। जिससे पर्यावरण का संतुलन बना ररहे और साथ ही बीमारियों से बचा जा सके। इस तरह के कार्यक्रम के लिए आईटीबीपी सदैव ग्रामवासियों को लाभान्वित करती रहती है। इस अवसर पर रामपुरा गांव के सहायक सचिव संतोष कोली भी उपस्थित रहे।




