शिवपुरी-जीवन की धारा और परिवार को सहेजकर उसे अपने आंचल से संवारने वाली ममतामयी मॉं श्रीमती हीरा देवी रघुवंशी जो कि कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी की माताजी है का लंबी उम्र में मंगलवार 7 जनवरी को शहर शिवपुरी स्थित माधव नगर निज निवास पर निधन हो गया। विधायक श्री रघुवंाशी के मातृशोक की खबर लगते ही समूचे अंचल में शोक की लहर व्याप्त हो गई और सुबह से विधायक निवास पर लोगों की शोक संवेदनाओं का तांता लगा रहा। स्व.श्रीमती हीरादेवी ने हमेशा अपने जीवन में सत्य और सफलता का मार्ग अपनाया और परिवार को सिखाया कि वह सदैव सामाजिक जुड़ाव और जनसेवा का मार्ग प्रशस्त करें तभी यह मानव जीवन कल्याण का मार्ग बनेगा और आज इसी मार्ग पर उनके होनहार विधायक पुत्र वीरेन्द्र रघुवंशी भी चले और जनसेवा के परम लक्ष्य प्राप्त करते हुए दो बार क्षेत्र के विधायक बनने का गौरव हासिल किया। विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी की माता स्व.श्रीमती हीरा देवी के निधन पश्चात निज निवास माधवनगर से दोप.12 बजे अंतिम यात्रा निकली जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शहर के मुक्तिधाम स्थल पहुंची जहां हिन्दू-रीति रिवाज अनुसार विधायक रघुवंशी ने अपनी मॉं को अंतिम विदाई अंतिम संस्कार के रूप में प्रदान की। इस दौरान बड़ी संख्या में विधायक रघुवंशी के समर्थक, भाजपा व कांग्रेस नेता, समाजसेवी, प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बन्धु शामिल रहे।






Be First to Comment