Press "Enter" to skip to content

अभाविप ने विरोध प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला / Shivpuri News

शिवपुरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश के कवर्धा में एक नाबालिग जनजाति की 14 साल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध प्रदर्शन किया है। विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने माधव चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस संबंध में परिषद के प्रांतीय सदस्य संदीप शर्मा नगर सहमंत्री का कहना था कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में जब पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े होने लगे और छत्तीसगढ़ के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उस लड़की को न्याय दिलाने के लिए संवैधानिक तौर आवाज उठाई तो वहां की सरकार ने कार्यकर्ताओं को गैर जमानती धारा लगवाकर जेल में डाल दिया। यह कतई उचित नहीं है। इस बात का विद्यार्थी परिषद पुरजोर विरोध कर रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर के माधव चौक में छात्रा को न्याय दिलाने व कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करने की मांग को लेकर विरोध व धरना प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!