Press "Enter" to skip to content

उधारी के रूपए मांगना युवक को पड़ा महंगा, कर्जदार ने साथियों के साथ मिलकर पीटा | Shivpuri News


शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के चीलौद में स्थित पानी की टंकी के पास रहने वाले एक युवक को उधारी के रूपए मांगना काफी महंगा पड़ गया। कर्जदार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी निर्ममतापूर्वक मारपीट कर दी और उसे धमकी दी कि अगर उसने भविष्य में कभी भी रूपयों की मांग की तो वह उसे जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506, 324 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।
पीडि़त एवन पुत्र हमीद खान निवासी पानी की टंकी के पास चीलौद में पड़ौस में रहने वाले आरोपी शाहरूख खान को मुसीबत के समय कुछ रूपए उधार दिए थे जिन्हें आरोपी पिछले लंबे समय से वापस करने में टालमटोल कर रहा था। कल शाम जब एवन ने आरोपी शाहरूख से दिए गए उधारी के रूपए मांगे तो आरोपी आगबबूला हो उठा और उसने अपने मित्र बिट्टू खान और सोनी खान को बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!