
शिवपुरी। देश का 73वां स्वतंत्रता दिवस बड़ौदी स्थित सीआरपीएफ सीआईएटी परिसर में बड़े उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। यहां संस्थान के आईजी एम.सी. पंवार (पीएमजी) द्वारा संस्थान परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर झण्डा वंदन किया गया और बल के अधिकारियों-कर्मियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गयया जिसका अवलोकन आईजी एमसी पंवार द्वारा किया गया व कैंप परिसर में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, अन्य कार्मिक, प्रशिक्षु एवं उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दी गई। आईजी श्री पंवार के द्वारा वीर सदस्यों द्वारा दिए गए बलिदान को सलाम किया एवं नमन किया। इस अवसर पर भारत सरकार द्वारा बल के कई सदस्यों को उनकी वीरता एवं सेवाओं के लिए पदकों से सम्मानित किया गया जिसमें कीर्ति चक्र से एक, शौर्य चक्र से 02, राष्ट्रपति वीरता पुलिस पदक 02, वीरता पुलिस पदक 70, राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक 04, सराहनीय सेवा पुलिस पदक 57 जो कि सारे अद्र्वसैनिक बलों में सबसे ज्यादा है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। साथ ही 15 अगस्त के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार होने के कारण भाई बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व भी सीआरपीएफ सीआईएटी कैंप मनाया गया जहां शहर के अनेकों सिविलियन व संस्थान के ही छोटे-छोटे बच्चों ने भी आईजी मूलचंद पंवार सहित अन्य अधिकारियों व कार्मियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया गया। इस अवसर रक्षाबंधन त्यौहार पर संदेश देते हुए आईजी श्री पंवार ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर जहां बहिनें राखी बांधती है तो भाई अपनी बहिन की रक्षा का संकल्प लेते है और इसी परंपरा को ध्यान में रखकर आज संस्थान के बल कर्मियों को जिन महिलाओं और छात्राओं ने रक्षा सूत्र बांधा है उस रक्षासूत्र की भांति सभी बलकर्मी जिस प्रकार से जल-थल-नभ के लिए वचनवद्ध हुए वहीं अब से वह छात्राओं और महिलाओं की भी रक्षा करेेंंगें और ऐसा वातावरण माहौल प्रदान करेंगें जिससे सुरक्षित माहौल बना रहे।




