Press "Enter" to skip to content

महाराजा अग्रसेन परमार्थ महिला समिति द्वारा मनाया वसंत पंचमी उत्सव | Shivpuri News

शिवपुरी। वीर सावरकर पार्क में महाराजा अग्रसेन परमार्थ महिला समिति द्वारा वसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्ना प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रेणु सिंघल ने बताया कि इसमें एलो स्वीट डिश कॉम्पटीशन रखा गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के पीले स्वादिस्ट व्यंजन बनाए जिसमें प्रथम पुरस्कार कृष्णा अग्रवाल, द्वितीय सुमन अग्रवाल व तृतीय ललिता ने जीता। इसी क्रम में अगली प्रतियोगिता हाउजी खिलाई गई। इसमें रिंकी ने बाजी मारी। सभी महिलाओं ने पीला ड्रेस कोड और पीले फूलों का श्रृंगार कर बसंत का स्वागत किया। इस अवसर पर समिति की उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुमन अग्रवाल, महामंत्री ऊषा मंगल, सुमन मंगल, गौरी अग्रवाल, विनीता गर्ग, कृष्णा अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, संजू अग्रवाल, ललिता अग्रवाल आदि मौजूद थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!