Press "Enter" to skip to content

खबर तत्काल -: अमोला थाना के सामने ब्रीजा कार ने बाइक में मारी टक्कर ,एक कि मौत एक घायल | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के थाना अमोला से आ रही हैं जहाँ थाना अमोला के  बिल्कुल ठीक सामने शिवपुरी से आ रही ब्रिजा विटारा गाड़ी सफेद कलर कि जिसका नंबर एमपी 07 सीजी 2823  ने सामने चल रही मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

जनकारी के अनुसार एमपी 33 एमके 4594  मोटरसाइकिल ग्राम दिदावली  से कुछ काम के लिए करेरा की ओर  आ रहे थे। तभी पीछे से चल रही गाड़ी ब्रिजा विटारा ने इतनी भयंकर टक्कर मारी की बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों गाड़ी अपनी साइट्स से उलटी साइड जा पहुंची। लेकिन ब्रिजा विटारा में बैठे लोग को कोई जनहानि नहीं हुई थोड़ी बहुत खरोच आई है। लेकिन बाइक सवार दीमान गुर्जर एवं साथ में राजेंद्र गुर्जर  बंटी की हालत बहुत गंभीर है पुलिस मौके पर पहुँची एवं तुरन्त घायलों को करेरा अस्पताल इलाज के लिए भेजा फिलहाल गंभीर स्थिति बनी हुई है

करेरा से एक ब्यक्ति को झांसी रेफर किया गया रास्ते मे लेजाते समय उस ब्यक्ति की मौत हो गई

पुलिस ने एफआईआर कर मामले की जाँच शुरू कर दी है 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!