शिवपुरी। ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार होकर भात लेकर करमाजकलां जा रहे कुशवाह परिवार के दो दर्जन से अधिक सदस्य ट्रेक्टर और ऑटो की भिंड़त में गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि इलाज के दौरान एक महिला रामवती कुशवाह निवासी अतवेई की मौत हो गई। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जाती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशवाह परिवार के सदस्य अतवेई से करमाजकलां भात लेकर जा रहे थे। शाम 7:30 बजे जैसे ही ट्रेक्टर मारौरा खालसा के पास पहुंचा तभी ट्रेक्टर और ट्रॉली के बीच जोड़ का गुल्ला निकल गया इससे ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ऑटो से ट्रेक्टर जा भिड़ा। दुर्घटना में ऑटो में सवार सवारियां भी घायल हो गईं जबकि ट्रेक्टर ट्रॉली में बैठे दर्जनों लोगों को चोटें आईं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में प्रियंका कुशवाह, संपत कुशवाह, त्रिवेणी, आरती, लक्ष्मी, ज्ञासी कुशवाह, दीपक कुशवाह, उम्मेद कुशवाह आदि गंभीर रूप से घायल हैं।
दुर्घटना में ट्रक में सवार युवक की मौत
कोटा झांसी फोरलेन पर मझेरा खदान के पास ट्रक में सवार देवदत्त निवासी उन्नाव कानपुर उत्तरप्रदेश की दुर्घटना में मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति विजयसिंह पुत्र मानसिंह निवासी किदवई नगर कानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि दोनों युवक आयशर ट्रक क्रमांक यूपी 35 ई 9478 पर सवार होकर कानपुर से इंदौर जा रहे थे। फोरलेन पर उनके ट्रक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विजयसिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।





Be First to Comment