Press "Enter" to skip to content

सर्वब्राह्मण समाज की नि:शुल्क रसोई का शनिवार को हुआ समापन | Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोनेा वायरस के कारण हाइवे फोरलाइन करई गंगोरा बालामी माता के मेन गेट पर 18 मई से चालू सर्वब्राह्मण रसोई का शनिवार को ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरुषोेत्तमकांत शर्मा के मुख्य अातिथ्य में हुआ। सबसे पहले मां बलारी, मां कीजरी माता, भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर रसोई का समापन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र पिपलौेदा ने बताया कि करोना महामारी की मार झेेल रहे बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के प्रवासी मजदूरों व राहगीरों को भरेपेट भोजन, चाय, नाश्ता व बिस्किट के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा का वितरण लगातार छ: दिवस तक किया गया। इस पुनीत कार्य में समाज के जिला सचिव राजकुमार सरैया, कमल किशोर उपाध्याय, पं. अशोक कुमार शर्मा, अरूण भार्गव, सत्यनारायण दीक्षित, राम िद्ववेेदी, संतोष कुमार शर्मा, केशव शर्मा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, हरिओम चतुर्वेदी, मनोज मंत्री, राकेश, डीएन टेडिया ने सहयोग किया। अंत में महावीर मुदगल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!