संविदा मेडिकल कॉलेज ऑफिसर की होगी भर्ती / Shivpuri News

 

िशवपुरी। संजीवनी क्लीनिकों पर होगी शिवपुरी। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन द्वारा जिले में 3 संजीवनी क्लीनिक खोले हैं। इन क्लीनिकों पर संविदा मेडिकल ऑफिसर की भर्ती की जाएगी। इसके लिए सीएमएचओ ऑफिस में बुधवार को साक्षात्कार लिए जाएंगे।

सीएमएचओ डाॅ एएल शर्मा ने बताया कि हर संजीवनी क्लीनिक के लिए एक संविदा मेडिकल ऑफिसर को नियुक्त करना है। शैक्षणिक योग्यता एमबीबीएस एवं मेडिकल काउंसिल का जीवित पंजीयन होना जरूरी है। मेडिकल ऑफिसर का मासिक वेतन 25 हजार रुपए के मान से 25 ओपीडी प्रतिदिन एवं 25 मरीज उपरांत प्रति मरीज 40 रुपए अधिकतम 75 हजार मासिक दिया जाएगा।