
शिवपुरी। जिला अस्पताल परिसर में नगरपालिका द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय में सीवर टैंक की सफाई न होने से सीवर ओवर फ्लो होकर अस्पताल के बाहर आम सड़क पर बह रहा है जिससे वहां गंदगी फैल रही है और लोग बदबू के कारण परेशान हैं। वहीं आसपास के दुकानदार भी गंदगी के कारण वहां व्यापार नहीं कर पा रहे हैं जिसकी शिकायत नगरपालिका से कई बार की गई, लेकिन नगरपालिका के जिम्मेदारों ने सीवर टैंक की सफाई की व्यवस्था नहीं की है। गंदगी के कारण राहगीर का निकलना वहां से मुश्किल हो गया है।
जानकारी के अनुसार नगरपालिका द्वारा अस्पताल परिसर में सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है जिसमें असप्ताल में आने वाल ेमरीजों के अटेण्डरों को शौच की व्यवस्था की गई है। लेकिन नगरपालिका द्वारा बनाया गया शौचालय लोगों की असुविधा का कारण बन रहा है। सीवर टैंक की सफाई न होने के कारण सीवर जहां ओवर फ्लो होकर सड़क पर बह रहा है वहीं शौचालयों में सफाई न होने के कारण गंदगी हो गई है जिसमें शौच जाने के लिए भी लोग कतरा रहे हैँ। गंदगी को लेकर अटैण्डरों ने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की वहीं सीवर सड़क पर आ जाने से दुकानदारों ने भी नगरपालिका को टैंक की सफाई को लेकर शिकायत की, लेकिन नगरपालिका के जिम्मेदारों ने कोई कदम नहीं उठाया है जिससे यह समस्या काफी गंभीर हो गई है।






Be First to Comment