Press "Enter" to skip to content

छह माह से बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोना-चांदी सहित नकदी चुराकर ले गए / Shivpuri News

शिवपुरी। ग्राम नागुली में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बना दिया। चोर यहां से सोना-चांदी सहित नकदी चुराकर ले गए। चोरी की सूचना मकान मालिक को भतीजे ने दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश शर्मा का ग्राम नागुली में पुश्तैनी मकान है। कामकाज की वजह से वह शिवपुरी में रहने लगे और 6 माह से अपने गांव भी नहीं गए थे। आज सुबह जब पड़ोस में रहने वाला ओमप्रकाश का भतीजा पानी भरने जा रहा था तो उसने घर के ताले टूटे हुए देखे। जिस पर उसने फोन लगाकर ओमप्रकाश को सूचना दी। जिस पर ओमप्रकाश ग्राम में पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

ओमप्रकाश ने बताया कि रविवार की सुबह जब उन्होंने वह मकान देखा तो उसका गेट टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी और बाक्स तोड़कर चोर सामान चुरा ले गए थे। ओमप्रकाश ने पुलिसवालों को बताया कि घर में 30 हजार रुपये नकद, 250 ग्राम चांदी, एक अंगूठी, पायल, गले का हार, कपड़े आदि रखे थे उक्त पूरा समान चोर आलमारी और बाक्स तोड़कर ले गए हैं। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!