Press "Enter" to skip to content

रेत माफिया : अबैध रेत ले कर जा रहे दो डम्फर जप्त | Shivpuri News

पुलिस थाना देहात द्वारा अवैध रेत ले जाते 2 डम्फर जप्त किये

शिवपुरी। दिनांक 19.06.19 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल व्दारा सभी थाना प्रभारियो को अबैध उत्खनन एवं परिवहन करने बालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये है । जिसके परिणामस्वरुप आज थाना देहात ने अबैध रेत ले जाते हुये दो डम्फरों को पकडा ।

आज दिनांक 19.06.19 को थाना प्रबारी देहात उनि. रामसिंह रोजोरिया को मुखबिर से सूचना मिली की दो डम्फर रेत के भरकर अमोला तरफ से शिवपुरी की ओर आ रहे है । सूचना पर से थाना प्रभारी देहात व्दारा वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना से अवगत कराया, अवगत कराने पर से अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एस डी ओ पी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे उनि दिनेश नरवरिया के नेतृत्व मे एक टीम बनाकर बांकडे हनुमान जी के मंदिर के आगे झांसी रोड पर चैकिंग प्रारंभ की गई चैकिंग के दौरान दो डम्फर क्रं. एम पी 07 जीए 4222  एवं एम पी 33 एच 1423 आते दिखे जिन्हे रोककर देखा तो उनमे रेत भरी हुई थी आरोपी चालको का नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. घनश्याम पुत्र लल्ला केवट उम्र 30 साल निवासी ग्राम छतरी थाना सिहोर 2. मोहन सिंह पुत्र बादाम सिंह वघेल उम्र 35 साल निवासी ग्राम करही थाना करैरा का होना बताया । एवं पूछ ताछ मे आरोपी चालको व्दारा रेत के संबंध मे कोई बैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किये गये  वाद दोनो डम्फरो को बिधीवत जप्त कर थाने लाया गया एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज अधिकारी को पत्र लिखकर सूचना दी ।

उक्त कार्यवीही मे उनि दिनेश सिंह नरवरिया, उनि अमित चतुर्वेदी, आर रघुवीर, आर सुमित, आर अवतार, आर मनोज कौशल की शराहनीय भूमिका रही ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!