Press "Enter" to skip to content

चौकी पर लाश रख मां बोली- जमीन हड़पने के लिए मार दिया बेटा / Shivpuri News

शिवपुरी। आमोलपठा गांव में गुरुवार की सुबह 30 साल के युवक की लाश खेत पर पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। परिजन ने पीएम के बाद शव आमोलपठा चौकी के बाहर रख दिया है। मामले में संदेहियों पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। मृतक युवक की मां का कहना है कि बेटे की हत्या करके पेड़ पर फांसी के फंदे पर लाश लटका दी है।

जानकारी के अनुसार मुकेश (30) पुत्र अजब सिंह परिहार निवासी ग्राम आमोलपठा की गुरुवार की सुबह अपने ही खेत पर कुआं के पास लाश पेड़ पर लटकी मिली है। मां सियाबाई परिहार ने बताया कि बेटा मुकेश परिहार गुरुवार को नहर से पानी देने के लिए गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा तो गुरुवार की सुबह देखने पहुंची। कुआं के पास पहुंचकर आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया।

पेड़ के नीचे जूते रखे देखे और ऊपर देखा तो पेड़ पर फांसी के फंदे पर मुकेश की लाश लटक रही थी। मां सियाबाई का कहना है कि गांव के बाबूलाल कुशवाह, पर्वत सिंह और सुघर सिंह कुशवाह के पास ही 5 बीघा जमीन का पट्टा हुआ है। 2-3 साल से यह लोग हमारी पट्‌टे की जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। इस बात को लेकर आए दिन झगड़ा करते रहते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!