Press "Enter" to skip to content

घर से विवाह समारोह गए युवक की बाईक चोरी, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस थाना देहात क्षेत्रांतर्गत तुलसी नगर निवासी एक फरियादी बीते रोज जाधव सागर स्थित लक्की गार्डन में आयोजित विवाह समारोह में अपनी दुपहिया हीरो डीलक्स वाहन के साथ शामिल होना गया था लेकिन जब कुछ देर बाद लौटकर घर जाने को हुआ तो देखा कि मौके से बाईक गायब है। जिस पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना देहात में फरियादी राजेश पुत्र रघुबीर सिंह गुर्जर हाल निवासी तुलसी नगर मूल निवासी ग्राम खुटैला ने बताया कि वह अपने किसी परिचित के परिवार में आयोजित विवाह समारोह जो कि पुरानी शिवपुरी के जाधव सागर स्थित लक्की गार्डन में हो रहा था। वहां अपनी दुपहिया बाईक हीरो डीलक्स के साथ सायं 7 बजे घर से निकला और विवाह समारोह पहुंचकर पार्किग स्थान पर बाईक को खड़ाकर उसे अच्छी तरह से लॉक कर विवाह समारोह में खाना खाने चला गया। कुछ देर बाद जब वह घर जाने को हुआ तो देखा कि विवाह समारोह स्थल की बाईक पार्किंग से फरियादी राजेश गुर्जर की बाईक गायब थी जिसे काफी ढूंढा लेकिन बाईक नहीं मिली तब वह पुलिस थाना देहात पहुंचा और अपनी बाईक चोरी को लेेकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!