Press "Enter" to skip to content

बस संचालक की दबंगों ने की मारपीट-Shivpuri news

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत बस संचालक की दाे दबंगों ने मारपीट कर दी। बस संचालक ने बताया कि उक्त दोनों युवक उसकी दुकान पर आए और गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
शैलेन्द्र चौहान पुत्र चंद्रकुमार चौहान निवासी शिव कॉलोनी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह पोहरी बस स्टैंड से बसों का संचालन करता है। चौहान ने बताया कि 31 मार्च को बैठा हुआ था तभी सतेंद्र भदौरिया एवं चुनमुन भदौरिया आए और उसके साथ अकारण ही गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो डंडों लोहे की रोड से मारपीट कर दी जिससे वह चोटिल हो गया। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग गए। इसके बाद वह थाने आया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!