
शिवपुरी। खबर जिले के यातायात थाने से आ रही हैं। जहाँ आज यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने गांधी चौक से हटाए हुए पटवाओ को बुलवाया एवं उन्हें बताया यह आपको जगह तात्या टोपे पार्क के सामने दी जा रही हैं। जिसके पश्चात गांधी चौक पर स्थित जो पटवा दुकान संचालित करते थे। वह सभी थाने पर आए एवं बातें सुनी लेकिन पटवाओ का कहना है कि हमें टीनसेट सहितजगह चाहिए।लेकिन नगर पालिका से आरआई पूरन सिंह कुशवाह का कहना था कि अभी टीनसेट तत्काल नहीं मिल पाएंगे। अभी आप सभी पटवा अपनी दुकानें लगाएं शासन इसके बाद जो भी होगा आपके लिए करेगा बाद में मिल सकती हैं। अभी आपको जगह दी जा रही है वैसे लीजिए लेकिन पटवा ने जगह लेने से इंकार कर दिया पटवाओं ने कहा की दिवाली तक हमें गांधी चौक पर दुकानें लगाने दीजिए क्योंकि हम जो भी सामान लाए हैं जो भी हमने बनाया है वह सामान त्योंहार के हिसाब से बनाया एवं लाया गया है। जिसका उपयोग यहाँ नहीं हो सकेगा।लेकिन गांधी चौक से हटाया अतिक्रमण वापस नहीं लगेगा जब तक कलेक्टर मैडम न कहें कई घंटों के बाद भी निष्कर्ष निकलकर आया कि उन्होंने इंकार कर दिया थाने से वापस चले गए यातायात प्रभारी रणबीर सिंह यादव ने बताया कि यहाँ पटवाओं को छठी बार जगह दिखाई गई है जिसके उपरांत भी यह जगह लेने के लिए तैयार नहीं है गांधी चौक से अतिक्रमण हटाने के बाद बसस्टैंड पर उनको जगह दिखाई गई थी उसके बाद बस स्टैंड के अंदर भी दिखाई गई थी मिर्ची मार्केट में भी दिखाई गई थी पोहरी चौराहे पर भी दिखाई गई थी ऐसे कई जगह इनको जगह दिखाई गई फिर आज भी तात्याटोपे पार्क के सामने इनको जगह दिखाई गई लेकिन हर बार इनके द्वारा मना की गई।






Be First to Comment