Press "Enter" to skip to content

पानी की समस्या व आंगनबाड़ी में आशा की नियुक्ति को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन | Shivpuri News


मामला करैरा अनुभाग के ग्राम पंचयात सेमरा के जरगुवा मोहल्ले का
दिनारा। दिनारा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमरा के जरगुवा अब्बल में पानी की समस्या को लेकर करीब दो वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत कराया गया था जिसके तहत नलजल योजना के तहत पानी सप्लाई के लिए दो खनन बोर किये गए थे जिसमें पर्याप्त मात्रा में पानी निकला लेकिन आज तक न तो पानी की टँकी बनी हुई और न ही पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जिसके तहत आज तक ग्रामीण पानी की बूंद बूंद को परेशान नजर आ रहे है ग्रामीणों के मुताबिक कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन आज तक कोई सुनवाई न होने के कारण आज अपनी समस्याओं को लेकर  एक लिखित शिकायत करैरा एसडीएम अरबिंद कुमार वाजपेयी को दी जिसमे शीघ्र पानी की व्यवस्था पीएचई विभाग से कराने की मांग की साथ ही में ग्राम में आंगनवाड़ी केंद्र में एक भी आशा कार्यकर्ता की नियुक्ति नही है जिससे कभी कभी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है शीघ्र आशा कार्यकर्ता की भी नियुक्ति की जाने की मांग कीम मांग करने वालो रामकृष्ण पाल,चतुरसिंह यादव,जयसिंह यादव,राजेश यादव,विवेक,देबेन्द्र,सुनील आदि लोग शामिल रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!