शिवपुरी। भौंती के ग्राम पुनावली में कल एक 15 वर्षीय बालक की लाश गांव के तालाब में तैरती हुई मिली। मृत बालक घर से खरबूजे तोडऩे की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। जहां तालाब में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार छोटू पुत्र प्रताप सिंह परिहार निवासी पुनावली मंगलवार को घर पर कहकर गया था कि वह तालाब किनारे लगे खरबूजे तोडऩे के लिए जा रहा है। बताया जाता है कि जब छोटू खरबूजे तोडऩे के बाद तालाब में नहाने के लिए उतरा तो वह तालाब की गहराई में चला गया जहां वह डूब गया। इस दौरान गांव के ही एक युवक रामकुमार आदिवासी ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे बचा नहीं सका। रात्रि में उसका शव पानी में तैरता हुआ परिजनों को मिला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पानी से निकालकर पीएम के लिए भिजवाया।





Be First to Comment