Press "Enter" to skip to content

जिले के समस्त थानों में बाल संरक्षण इकाई एवं किशोर पुलिस ने किया सैमीनार का आयोजन | Shivpuri News

म.प्र. की यूनिसेफ के राज्य बाल संरक्षण ईकाई एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई शिवपुरी द्वारा जिले के समस्त थानों में किया गया सेमीनारों का आयोजन
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में किशोर न्याय अधिनियम, प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुअल अफेंसेस एक्ट (पॉक्सो एक्ट) 2012 के बारें में सेमीनार आयोजित कर प्रिजेन्टेशन के माध्यम से विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया।
यूनिसेफ मध्य प्रदेश विशेष किशोर पुलिस इकाई परहित संस्था के संयुक्त प्रयास से दिनांक 19.08.19 से 22.08.19 तक थाना फिजिकल, देहात, शिवपुरी, नरवर, सीहोर, पिछोर, मायापुर, करैरा और दिनारा मंे बच्चों को प्राप्त अधिकारों की देखभाल एवं बच्चों के संरक्षण हेतु किशोर न्याय अधिनियम 2015 एवं पॉक्सो एक्ट 2012 बनाया गया है जिसके वारें में विस्तृत रूप से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जानकारी दी गई।
सेमीनार में प्रशिक्षक के रूप में यूनिसेफ के राज्य बाल संरक्षण सलाहकार श्री शहवाज खान, विशेष किशोर पुलिस इकाई से प्रभारी दिनेश सेंगर व परहित संस्था के जिला परियोजना अधिकारी प्रदीप सिंह तोमर द्वारा सेमिनार आयोजित किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!