
शिवपुरी। आज वसुंधरा कुटुंबकम शिक्षा प्रसार एवं जन कल्याण समिति एवं विकासार्थ विद्यार्थी (sfd)abvp द्वारा गोद लिए गए कर्बला के सामने वाले तिकोनिया पार्क को सुधारने और डेवलप करने का बीड़ा उठाया है जिसमें मुख्य रूप से सहयोग प्रदान कर रहे पार्षद श्री भानु दुबे जी एवं नगर पालिका इनका महत्वपूर्ण योगदान है।आज शिवपुरी शहर के जागरूक नागरिको एवं छात्रों द्वारा आज श्रमदान किया गया इस कार्यक्रम में जब संस्था के लोग श्रमदान कर रहे थे तो वहां घूमने आने वाले लोगों ने देखा तो वे बड़े उत्साहित हुए और पार्क में श्रमदान करने लगे इनमें कुछ बुजुर्ग श्री राकेश जैन जी श्री मुकेश पांडे जी श्री रामकृष्ण शर्मा जी रहे इसी प्रकार प्रतिदिन सुबह 5:30 पर श्रमदान किया जाएगा जिसमें सभी नगर वासी आवश्यक रूप से अपनी सहभागिता निभाएं और अपनी जिम्मेदार होने का परिचय दें मुख्य रूप से श्रमदान में डॉ अभिषेक द्विवेदी जी राकेश सहरिया जी समीक्षा भार्गव जी अभिनंदन जैन जी अरविंद धाकड़ जी संकल्प जैन जी राहुल पड़रिया जी मयंक राठौर जी ऋषभ जैन इत्यादि लोग उपस्थित रहे






Be First to Comment