Press "Enter" to skip to content

जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर,एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले में गुण्डा बदमाशों एवं जिला बदर आरोपियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है जिसके तहत दिनांक 21.08.19 को थाना प्रभारी सुभाषपुरा द्वारा एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
दिनांक 21.08.19 को थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि. राजीव दुबे को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम पतारा में आदतन अपराधी एवं थाना सुभाषपुरा का निगरानी बदमाश दीवान सिंह पुत्र हुकुम सिंह गुर्जर निवासी ग्राम पतारा जो कि दिनांक 05.11.18 से एक वर्ष के लिए माननीय जिला दण्डाधिकारी महोदय शिवपुरी न्यायालय द्वारा जिला बदर किया गया था, जो कि अपने ग्राम पतारा में देखा गया है सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी सुभाषपुरा स्वयं पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना हुए, पुलिस टीम को देखकर उक्त जिला बदर आरोपी दीवन ग्राम पतारा पुलिया के पास भागते दिखा जिसे थाना प्रभारी सुभाषपुरा द्वारा पुलिस टीम की मदद से घेराबंदी कर दबोचा गया। उक्त बदमाश के विरूद्ध कई अपराध पंजीबद्ध होने से उसे जिला बदर किया गया था। उक्त आरोपी के विरूद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायालय पेश किया गया जहॉ से माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि. राजीव दुबे,सउनि आर.के. सगर, प्रआर. रामवीर सिंह, आर. सत्यवीर एवं आर. रणवीर शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!