
शिवपुरी/ कोतवाली क्षेत्र के कठमई फोरलेन बायपास पर
मिस्त्री,टायर पंचर, सहित मुर्गें की स्टॉल में चोरी की घटना हो गई। चोरी
की घटना का शिकार हुए दुकानदारों द्वारा पड़ोस में रहने वाले दो युवक पर शक
जताया है। जिसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी है।
जानकारी
के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कठमई फोरलेन बायपास पर सोमवार-मंगलवार की
रात अज्ञात चारों ने तीन स्टॉलों में चोरी की घटना को अंजाम दिया जिसमें
मिस्त्री की दुकान करने वाले आकित खांन की स्टॉल से चाबी-पाने,जैक चोरी हो
गया।
वही टायर पंचर सहित मिस्त्री की दुकान संचालक
अतुल कोली की स्टॉल से जैक, व्हील पाना,कंप्रेशर,नट खोलने वाली मशीन,पंचर
पकाने वाली मशीन,मीटर काटा सहित अन्य सामान और मुर्गें की दुकान चलने वाले
संजय खटीक की स्टॉल से गैस सिलेंडर, एक चूल्हा, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो
प्लास्टिक कुर्सी सहित चोरी हो गए। दुकान संचालकों ने पास ही कठमई में रहने
वाले सुरेश आदिवासी व अजय कोरी पर शक जताया है। इसकी लिखित सूचना कोतवाली
को दे दी है।






Be First to Comment