Press "Enter" to skip to content

बनियानी एवं खडोय स्टापडेम की टेंडर कि कार्यवाही शीध्र शुरू करें- मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया / Shivpuri News

 
शिवपुरी। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बुधवार को भोपाल में अपर ख्य सचिव जल संसाधन श्री एस.एन. मिश्रा से शिवपुरी जिले के जल आवर्धन योजना के संबंध में चर्चा की। यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी के लिए स्वीकृत बनियानी एवं खड़ोय स्टापडेम की टेंडर की कार्रवाई शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सनघटा परियोजना में भी टेंडर के बाद की प्रक्रिया को पुनः शुरू करने  को कहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के खोड इलाके के लिए वरदान साबित होगी। वर्तमान में यह पूरा इलाका सूखा है यहां खेती के लिए सिंचाई के कोई साधन नहीं है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!