
शिवपुरी पुलिस की किशोर यूनिट द्वारा विघालय के बालक और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के बारे में किया जागरूक
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह कंवर द्वारा जिले में बालकों द्वारा घटित अपराधों एवं बालकांे पर घटित अपराधों एवं उनके संरक्षण एवं सुरक्षा से जागरूक कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 16.07.19 को पुलिस किशोर ईकाई एवं बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय छावनी नंबर 1 शिवपुरी के लगभग 100 बालक एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा को लेकर जागरूक किया तथा उनको लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम ( पोक्सो एक्ट ) 2012 के संबंध में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी राघवेन्द्र शर्मा, जीतेश जैन एवं विशेष किशोर पुलिस ईकाई से सउनि दिनेश सिंह सेंगर, प्रआर ओमप्रकाश शर्मा, आर. चेतन बंसल, आर. हर्ष झा एवं महिला प्रकोष्ठ ईकाई से आर. सुनीता उपस्थित रहे।






Be First to Comment