Press "Enter" to skip to content

सीआरपीएफ सीआईएटी आईजी पहुंचे अपना घर आश्रम, की प्रभुजियों की सेवा | Shivpuri News

शिवपुरी- बेघर,लावारिस पड़े प्रभुजियों की सेवा के लिए कार्यरत संस्था अपना घर आश्रम की सेवा गतिविधियों में शामिल होने के लिए देश सेवा में कार्यरत संस्थान सीआरपीएफ सीआईएटी के आई.जी. मूलचंद पंवार अपने बल के साथ सेवा कार्य करने पहुंचे। इस दौरान अपना घर आश्रम में सर्वप्रथम आश्रम के पदाधिकारियों जिसमें अध्यक्ष रमेशचंद अग्रवाल, सचिव शीतलचंद जैन, कोषाध्यक्ष गोविन्द बंसल, प्रचार मंत्री राजेन्द्र गुप्ता ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और इसके बाद आईजी श्री पंवार को अपना घर आश्रम में मौजूद प्रभुजियों के बीच उन्हें ले जाया गया जहां प्रभुजियों के चेहरों पर प्रसन्नता और खुशनुमा माहौल नजर आया। इस पर आईजी श्री पंवार ने अनेकों प्रभुजियों से उनके हाल-चाल और स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही प्रभुजियों की मनोदशा में आए बदलाव केा देखते हुए अपना घर आश्रम संचालकों के कार्यों को सराहा कि जो अपने से बेगाने और बेघर है उन्हें अपना घर आश्रम ने सहारा देकर पुण्य का कार्य किया है। यहां सेवा कार्य करते हुए सीआरपीएफ सीआईएटी संस्थान के आईजी मूलचंद पंवार ने स्वयं की ओर से सेवा कार्य करते हुए अपना घर आश्रम के प्रभुजियों को जहां फल, बिस्किट आदि का वितरण किया तो वहीं अपना घर आश्रम में संचालन में सहयोग प्रदान करते हुए प्रभुजियों के लिए स्वाल्पाहार परोसा गया जिसमें समौसा, बालुसाई पाकर प्रभुजी खुश नजर आए। इसके अलावा आश्रम को रिफाईंड तेल, चावल, आटा, चायपत्ती, कस्टर्ड आदि सामग्री भी प्रदाय की गई। जिस पर अपना घर आश्रम ने सीआरपीएफ संस्थान के प्रति इस सेवा कार्य को प्राप्त करते हुए आभार व्यक्त किया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!