Press "Enter" to skip to content

जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिताओं का आयोजन | Shivpuri News

शिवपुरी। शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी की युवा उत्सव प्रभारी डॉ पद्मा शर्मा ने बताया कि युवा उत्सव की जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत  स्किट प्रतियोगिता, एकल गायन (पाश्चात्य) प्रतियोगिता, समूह गायन (पाश्चात्य) प्रतियोगिता तथा शास्त्रीय एकल वादन (नॉन परकुशन) प्रतियोगिता की जिला स्तरीय प्रतियोगितायें शा. श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में दिनाँक 21.10.19 को दोपहर 12.00 बजे से विवेकानंद सभागार में आयोजित होंगी। जिले के समस्त शासकीय महाविद्यालयों के इन प्रतियोगिताओं  में भाग लेने वाले प्रतिभागी आधा घण्टा पूर्व अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराएँ।
 अतः डॉ रामजी दास राठौर ने महाविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों एवं समस्त छात्र छात्राओं से अपील की है कि प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन  हेतु अनिवार्य रूप से  स्वामी विवेकानंद सभागार में उपस्थित रहें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!