
शिवपुरी। कोतवाली टीआई बादामसिंह ने एक दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी बादामसिंह यादव बीते रोज अपने क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थ्ज्ञे। इस दौरान जब वह हनुमान मंदिर फतेहपुर पर पहुंचे तो देखा कि रात 10:30 बजे एक दुकानदार विजय पुत्र बाबूलाल शर्मा ने अपनी दुकान खोल रखी है। जिस थाना प्रभारी ने दुकान बंद करने को कहा तो उसने दुकान बंद नहीं की। जिस पर थाना प्रभारी ने विजय शर्मा के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।




