
कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मोहरा में चोरों ने एक घर में सेंध लगा दी। चोर यहां बक्शे में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
बतीबाई पत्नी उम्मेद कुशवाह निवासी ग्राम मोहरा ने बताया कि बीते रोज रात के समय उसके घर में चोर घुस आए। चोरों ने घर में रखे बक्शे से सोने-चांदी के जेवर जिसमें मंगल सूत्र, कान के वाला, चांदी के कढ़े करीबन 35 हजार रुपए का सामान चुरा लिया। जब चोरों को पकड़ना चाहा तो वह भाग गए। चोर संख्या में तीन थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment