Press "Enter" to skip to content

भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनी सीमा शिवहरे | Shivpuri News

शिवपुरी- समाजसेवा के क्षेत्र मे सक्रिय रूप से कार्य करने वाली सेवा भावी और भारतीय जनता पार्टी में रहकर पार्टी सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने वाली श्रीमती सीमा शिवहरे को भाजपा महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीमती बीनू शर्मा द्वारा किया गया। इस मनोनयन पर भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर श्रीमती सीमा शिवहरे ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वह दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण ईमानदारी और कर्मठता के साथ पार्टी के निर्देशानुसार कार्य कर संगठन को गतिशील बनाने में महती भूमिका निभाऐंगी साथ ही सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हासिल कर माननीयय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन के बीच पहुंचकर अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती बीनू शर्मा द्वारा पोहरी क्षेत्र में मण्डल अध्यक्ष के रूप में श्रीमति ललिता राजे का भी मनोनयन किया गया है। मनोनीत पदाधिकारियों को भाजपा पार्टी महिला मोर्चा की ओर से बधाईयां शुभकामनाऐं दी गई है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!