Press "Enter" to skip to content

आज वृक्ष बना है आने वाले समय में वटवृक्ष का रूप लेगा मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन : प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र माथुर | SHIVPURI NEWS

संभागीय स्तरीय बैठक में 12 मई को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदान के लिए लिया संकल्प
शिवपुरी- कोई भी कार्य हो उसकी शुरूआत भले ही धीमी हेा और उस कार्य में लोग शनै: शनै जुड़ते चले जाते है मानव अधिकारों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन भी आज एक वृक्ष की भांति खड़ा है जिसकी टहनियों में अब धीरे-धीरे विस्तार होकर आने वाले कल में यह संगठन वटवृक्ष का रूप धारण करेगा, इसके लिए हम सतत कार्यरत है और संगठन को सशक्त बनाने के लिए अपने दायित्व का निर्वहन भी पूर्ण ईमानदारी के साथ कर रहे है, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.मोहित नवानी के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संपूर्ण मप्र में आज मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के ग्वालियर, गुना, दतिया और शिवपुरी ने अल्प समय में कार्य किया है वह नि:संदेह बधाई के पात्र है और आगे अन्य कार्य भी किए जाने है इसे लेकर आगे आऐं और मानव हितों की रक्षा में सेवा कार्य करते हुए जुट जाए तभी हमारा मानव सेवा धर्म पूर्ण हो सकेगा। उक्त उद्गार प्रकट किए अंर्तराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र माथुर ने जो स्थानीय होटल ग्रीन ब्यू में आयोजित संगठन की संभाग स्तरीय बैठक को कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के अन्य मंचासीन अतिथियों में प्रदेश सचिव डॉ.संजय शर्मा, प्रदेश सचिव रविन्द्र सिंह सेंगर व जिलाध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाह (मुन्नाराजा) मौजूद रहे। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए सर्वप्रथम देवेन्द्र पाण्डे ने संगठन शक्ति को लेकर अपनी बात कही। इसके बाद ग्वालियर से आए जिलाध्यक्ष पं.दिनेश दुबे द्वारा संगठन के द्वारा किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला और शिक्षा, चिकित्सा और स्वास्थ्य को लेकर ग्वालियर जिले में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकरी दी। गुना से आए विश्वास तारे ने संगठन की शक्ति और संगठन के उद्देश्यों पर बल दिया। दतिया से आए जिलाध्यक्ष नीरज दुबे द्वारा दतिया में विचाराधीन कैदियों की जमानत और जेल में कैदियों के लिए मैन्युअल अनुसार दी जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर अपने द्वारा किए गए कार्यों को बताया। प्रदेश उपा. एन.एस.राजपूत ने संगठन के दायित्व एवं किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला और सभी के साथ मिलकर संगठन को गतिमान बनाए रखने की बात कही। संभागीय उपाध्यक्ष पं.महेन्द्र कोठारी द्वारा एक कार्यकर्ता 100 के समान जैसी बात कही ताकि हम मिलकर मानव सेवा का कार्य कर सके। श्रीमती सीमा शिवहरे, नरेश राठौड़, महेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा संयुक्त रूप से संगठन के सौंपे दायित्व के प्रति अपनी कार्यप्रणाली को बताया और किस प्रकार से मानवाधिकारों को लेकर हम कार्य करें इसे लेकर विस्तार से अपनी बात कही गई। बैठक का संचालन जिला मीडिया प्रभारी राजू यादव ग्वाल द्वारा जबकि आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाह द्वारा व्यक्त किया गया। इस बैठक के समन्वयक डॉ.अशोक पाराशर के कार्यों को भी सराहा गया। बैठक में बॉबी फक्का, बॉबी राजा, युवा महिला अध्यक्ष आरती सेंगर, ललिन पंडित, रामप्रताप सिंह, रवि छाबरा, पारस जैन, धु्रव शर्मा, विशाल शर्मा, नरेन्द्र राजपूत, रामेश्वर कंषाना, जाहिद खान सहित गुना, दतिया, ग्वालियर और शिवपुरी से पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बैठक में उपस्थिति दर्ज कराई। अंत में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा लोकतंत्र के महापर्व के रूप में में होने वोल दो चरणों के चुनावों में जिसमें आगामी 12 एवं 19 मई के लिए अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर संकल्प लिया और लोगों से मतदान की अपील की। बैठक समापन अवसर पर संगठन के नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को उनकी जिम्मेदारी के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पहचान पत्र प्रदान किए गए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!