Press "Enter" to skip to content

फिजीकल प्रभारी दीप्ति तोमर ने नशा मुक्ति ,पास्को एक्ट एवं सड़क सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया | Shivpuri News

नशा मुक्ति, Posco act एवं सड़क सुरक्षा पर शिवपुरी पुलिस कर रही है कॉलेज स्टूडेंट्स को जागरूक

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने एवं बालक एवं बालिकाओं का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) 2012 तथा सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन के संबंध में जागरूकता लाने के लिए  कॉलेजों एवं स्कूलों में जाकर छात्र एवं छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।
आज दिनांक 19.08.19 को थाना प्रभारी फिजिकल उनि. दीप्ति तोमर द्वारा रेडिएंट कॉलेज शिवपुरी के लगभग 50-60 छात्र एवं छात्राओं को पावरप्वाइंट स्लाइड के माध्यम से स्मैक, गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया तथा नशा न करने की सपथ भी दिलाई। इस कार्यक्रम के दौरान  कॉलेज छात्र एवं छात्राओं को बताया गया कि नशा मनुष्य को शारीरिक ,मानसिक और पारिवारिक स्थितियों पर बुरा प्रभाव डालता है नशे का आदी व्यक्ति अपना मानसिक संतुलन खो देता है नशे का आदी व्यक्ति नशा न मिलने पर तड़पता है एवं न मिलने की स्थिति में उसकी मृत्यु तक हो जाती है कुछ परिस्थितियों में वह बुरी संगतियों में पड़कर आपराधिक गतिविधियों की ओर बड़ता है और आक्रोश में आकर कोई न कोई अपराध घटित कर देता है । इसलिए नशा न करें और न हीं दूसरों को करने की सलाह दें। साथ ही साथ थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा कॉलेज के छात्र छात्राओं को पोक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तृत रूप से समझाइश दी की कैसे गुड टच और बैड टच को समझें तथा अपने परिजनों को बताकर ऐसा करने वाले आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करें। साथी साथ थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा कॉलेज स्टूडेंट्स को  सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर  कैसे अपने जीवन की रक्षा की जा सकती है  बताया एवं यातायात के नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!