Press "Enter" to skip to content

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एबीवीपी ने किया शिक्षकों को सम्मानित | Shivpuri News

शिवपुरी। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई शिवपुरी ने शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय मे शिक्षकों का सम्मान कर शिक्षक दिवस मनाया।
नगर मंत्री आदित्य पाठक ने बताया कि गुरु-शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र हिस्सा है। जीवन में माता-पिता का स्थान कभी कोई नहीं ले सकता,क्योंकि वे ही हमें इस रंगीन खूबसूरत दुनिया में लाते हैं। कहा जाता है कि जीवन के सबसे पहले गुरु हमारे माता-पिता होते हैं। भारत में प्राचीन समय से ही गुरु व शिक्षक परंपरा चली आ रही है, लेकिन जीने का असली सलीका हमें शिक्षक ही सिखाते हैं। सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं।

पाठक ने आगे बताया कि हमारे महाविद्यालय में पदस्थ प्रोफेसर जीपी शर्मा सर हम सभी के लिए एक आदर्श शिक्षक का उदाहरण है वे शरीर से पूरी तरह सक्षम ना होने के बाद भी हम विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिदिन महाविद्यालय मे समय पर पहुंच कर कक्षाए लेते है एवं सही मार्गदर्शन प्रदान करते है।ऐसे चरित्रवान गुरु ही शिष्य को चरित्रवान बना सकते हैं एवं इस भौतिकवादी युग में पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा बहुत आवश्यक है।विद्यार्थी परिषद्  छात्रसंगठन के नाते सदैव गुरू-शिष्य की परंपरा को बरकरार रखने का कार्य कर रही है, ताकि आने वाली पीढ़ी दर पीढ़ी भी भारत के हर परपंरा और संस्कार को निभाने में अपनी भूमिकाओ का निर्वाहन कर सके।

विद्यार्थी परिषद द्वारा शासकीय पीजी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ महेंद्र कुमार, डॉ जीपी शर्मा , डॉ पदमा शर्मा , डॉ बी के जैन, डॉ गजेंद्र सक्सेना, प्रोफेसर हिण्डोलिया,प्रोफेसर दिग्विजय सिकरवार,डाॅ आनंद मिश्रा के साथ-साथ पूरे स्टाफ को सम्मानित किया।वहीं शासकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डाॅ एन के जैन,डाॅ मनोज जैन,प्रो आनीता जैन केसाथ साथ  समस्त स्टाफ को सम्मानित किया।
इस दौरान विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक वेदांत सविता,विवेक उपाध्याय,राहुल पड़रया,निकेतन शर्मा,आदित्य पाठक,अनुरंजन चतुर्वेदी, साहिल माथुर,देवेश धानुक,प्रदुमन गोस्वामी,विक्की जैन,राघव उपाध्याय,देवश्री आचार्य,दीपा जाटव के साथ-साथ विद्यार्थी परिषद के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!